Posts

Showing posts from February, 2023

जले बिटौड़े से कंकाल मिलने से सनसनी

Image
जले बिटौड़े से कंकाल मिलने से सनसनी घरौंडा 20 फरवरी,प्रवीण कौशिक  गांव कैमला के समीप खेतों में लगे एक बिटोड़े मे  कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफएसएल की टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  कैमला निवासी मुकेश ने बताया कि कैमला - बरसत मार्ग पर उसके खेत है और खेतों के समीप ही वह उपलो से बने बिटोड़ा लगा रहा था। जिसका कार्य पिछले तीन-चार दिन पहले ही शुरू किया था।  सोमवार की सुबह जब वह अपने खेत में आया तो उसने देखा कि उसका बिटोडा बुरी तरह से जल चुका है और उसमें से धुआं निकल रहा है। उसने मौके पर जाकर देखा तो राख में कुछ हड्डिया दिखाई दी। जिनको देखकर वह  चौँक गया और उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने आसपास खेत मालिकों से इस बारे में बातचीत की व एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने जेली के माध्यम से राख में पड़े कंकाल को...

हरियाणा पुलिस के लिए एतिहासिक और गौरवमयी दिन

Image
केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रपति निशान से हरियाणा पुलिस को किया अलंकृत राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने वाली हरियाणा पुलिस देश के 10 राज्यों में से एक पुलिस बन गयी है- अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने की हरियाणा पुलिस की कार्यशैली की सराहना हरियाणा पुलिस के लिए एतिहासिक और गौरवमयी दिन आईसीजेएस तथा सीसीटीएनएस के सफल क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस देश में प्रथम – अमित शाह हरियाणा पुलिस के तीन शब्द - सेवा, सुरक्षा व सहयोग, केवल शब्द नहीं है, बल्कि भावना के प्रतीक- मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यकाल में देश बना कई साहसिक फैसलों का गवाह- मनोहर लाल मधुबन/घरौंडा,14 फरवरी,प्रशान्त कौशिक,   हरियाणा पुलिस के सेवा सुरक्षा व सहयोग के शीर्ष वाक्य का आज उस समय सार्थक सिद्ध हुआ जब केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पुलिस की कार्यशैली के लिए राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। अब हरियाणा पुलिस अपनी वर्दी पर बायं बाजू पर राष्ट्रपति निशान लगा सकेंगे जो उन्हें गौरव एवं गर्व की भावना से ओत-प्रोत करेगा। आज करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति निशान अ...

निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में से बाइक चालक की मौत

Image
  निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में से बाइक  चालक  की मौत घरौंडा,प्रवीण कौशिक गांव बसी अकबरपुर के समीप निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर  लापरवाही का आरोप  लगाया है । सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच गई ओर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले क़ी जाँच कर रही है। बुधवार क़ी देर शाम बसी  निवासी राजमिस्त्री जसबीर(35) अपनी लेबर को गांव सदरपुर मे मोटरसाइकल पर छोड़ कर वापिस आ रहा था तो वापिस आते समय बसी -सदरपुर रोड पर सड़क के बिचोबीच खोदे गए करीब 20 फूट  गहरे गढ़े मे बाइक समेत गिर गया. ओर गढ़े के अंदर बनाई गई दीवार से टकरा गया। ओर सारी रात वहीं पड़ा रहा। वीरवार क़ी सुबह ज़ब ग्रामीण वहाँ से गुजरे तो उन्होंने गढ़े मे एक व्यक्ति को मोटरसाइकल समेत पड़े देखा, जो मृत अवस्था मे था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े  पर पहुंच गई। ओर जाँच आरम्भ कर दी।मौक़े पर एकत्रित मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पुलिया बनाते सम...

पुलिस ने रेत से भरी 2 ट्रैक्टर ट्राली और 4 बुगियों को पकड़ा।

Image
  प्रशासन अवैध माईनिंग को लेकर पूरी तरह सजग,   पुलिस ने रेत से भरी 2 ट्रैक्टर ट्राली और 4 बुगियों को पकड़ा। घरौंडा, 3 फरवरी-प्रशान्त कौशिक   जिला प्रशासन अवैध माईनिंग को लेकर पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 2 बजे नगला मेघा के पास पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध माईनिंग से जुड़े हुए 2 ट्रैक्टर ट्राली व 4 बुगियों को पकड़ा गया और इन वाहन चालकों के विरूद्ध माईनिंग विभाग द्वारा खान और खनिज(विकास और विनियमन) अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि नगला मेघा के पास आज 2 बजे अवैध माईनिंग से संबंधित एक ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरी हुई तथा एक ट्रैक्टर ट्राली अनलोड हुई और 4 बुग्गी रेत से भरी हुई पुलिस विभाग ने पकड़ी है। उक्त दोनों ट्रैक्टर ट्राली व चारों बुगियों के मालिकों के विरूद्ध माईनिंग विभाग द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इनमें स्वराज ट्रैक्टर ट्राली के मालिक महेन्द्र पुत्र गुलाब सिंह वासी नंगला फार्म, महेन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली के मालिक बिट्टू पुत्र भगवानदास वासी नगला फार्म के नाम शामिल है। ये ट्रैक्टर ट्राली मा...

समय पर पूरे हो डेवलेपमेंट प्लान के तहत हो रहे विकास कार्य, फंड न हो लैप्स: उपायुक्त अनीश यादव

Image
  उपायुक्त अनीश यादव ने डी प्लान के कार्यों का किया रिव्यू, सख्त निर्देश- आधे-अधूरे बिल न भेजें अधिकारी करनाल, 2 फरवरी,प्रवीण कौशिक -  करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिले में डेवलेपमेंट प्लान के तहत होने वाले विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि कार्य तय समय पर पूरा हो, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। उपायुक्त गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में डी-प्लान के कार्यों का रिव्यू कर रहे थे। बैठक के दौरान उपायुक्त अनीश यादव ने सभी बीडीपीओ व नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में डी-प्लान का जितना भी फंड आया है, उसे तय समय पर लगाया जाए। सभी अधिकारी यह ध्यान रखें कि डी-प्लान का फंड लैप्स न हो। उपायुक्त ने कहा कि जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उनमें गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।   कार्यालय में आधे-अधूरे बिल न भेजें अधिकारी उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डी-प्लान के जितने भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनसे जुड़े आधे-अधूरे बिल कार्यालय में न भेजें। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि...