करनाल, 2 फरवरी,प्रवीण कौशिक
- करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिले में डेवलेपमेंट प्लान के तहत होने वाले विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि कार्य तय समय पर पूरा हो, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। उपायुक्त गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में डी-प्लान के कार्यों का रिव्यू कर रहे थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त अनीश यादव ने सभी बीडीपीओ व नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में डी-प्लान का जितना भी फंड आया है, उसे तय समय पर लगाया जाए। सभी अधिकारी यह ध्यान रखें कि डी-प्लान का फंड लैप्स न हो। उपायुक्त ने कहा कि जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उनमें गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।
कार्यालय में आधे-अधूरे बिल न भेजें अधिकारी
उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डी-प्लान के जितने भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनसे जुड़े आधे-अधूरे बिल कार्यालय में न भेजें। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि डी-प्लान फंड जल्द से जल्द सही कार्यों में लगाया जाए।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, सभी बीडीपीओ, सभी नगर पालिका के सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment