निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में से बाइक चालक की मौत

 

निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में से बाइक चालक की मौत

घरौंडा,प्रवीण कौशिक

गांव बसी अकबरपुर के समीप निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर  लापरवाही का आरोप  लगाया है । सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच गई ओर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले क़ी जाँच कर रही है।
बुधवार क़ी देर शाम बसी  निवासी राजमिस्त्री जसबीर(35) अपनी लेबर को गांव सदरपुर मे मोटरसाइकल पर छोड़ कर वापिस आ रहा था तो वापिस आते समय बसी -सदरपुर रोड पर सड़क के बिचोबीच खोदे गए करीब 20 फूट  गहरे गढ़े मे बाइक समेत गिर गया. ओर गढ़े के अंदर बनाई गई दीवार से टकरा गया। ओर सारी रात वहीं पड़ा रहा।
वीरवार क़ी सुबह ज़ब ग्रामीण वहाँ से गुजरे तो उन्होंने गढ़े मे एक व्यक्ति को मोटरसाइकल समेत पड़े देखा, जो मृत अवस्था मे था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी।



सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े  पर पहुंच गई। ओर जाँच आरम्भ कर दी।मौक़े पर एकत्रित मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पुलिया बनाते समय
रास्ता बंद करने के निर्देश और अवरोधक  नहीं लगाए गए थे इसी दौरान हुए हादसे में उसकी मौत हो गई ।
हादसे से ग्रामीणों में गहरा रोष है । मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण में बरती गई लापरवाही हादसे की वजह बनी है । पुलिया के लिए गहरा गड्डा खोद कर रास्ता खत्म कर दिया गया लेकिन वाहन चालकों के लिए कोई दिशा निर्देश ओर रास्ता बंद करने के लिए अवरोधक नही लगाए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है ।


वर्जन -
गांव बस्ती के समीप निर्माणाधीन एक गहरे गढ़े में एक मोटरसाइकिल सवार की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जांच की जा रही है।
दीपक कुमार थाना प्रभारी घरौंडा

Comments