अब बहुत ही कम लागत में कोई भी व्यक्ति अपने शहर में वीएचसीए हेयर क्लिनिक की ब्रांच खोल सकता है:मुकेश

करनाल,प्रशान्त कौशिक

अब बहुत ही कम लागत में कोई भी व्यक्ति अपने शहर में वीएचसीए हेयर क्लिनिक की ब्रांच खोल सकता है, नए बिज़नेस प्लान में फ्रैंचाइज़ी फीस जीरो रखी गई है जो कि सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। ये जानकारी वीएचसीए के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं बालो के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मुकेश अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।

 उन्होंने बताया कि ये नया प्लान उन लोगो के लिए आशा की किरण ले कर आया है जो कोई नया व्यवसाय ढूंढ रहे है। वीएचसीए हेयर क्लिनिक खोलने के लिए आप को चिकित्सक होने की जरूरत नही है, इसके लिए आप के पास एक अच्छी लोकेशन पर तीन सौ से चार सौ स्क्वायर फ़ीट जगह होनी चाहिए और एंटरप्रेन्योर बनने का जज्बा होना चाहिए। गौरतलब है कि वीएचसीए हेयर क्लिनिक भारत का पहला ऐसा क्लिनिक है जो बालों की सभी समस्याओं जैसे बाल झड़ना, डेंड्रफ, गंजापन, कम उम्र में बालों का सफेद , बालो में कीड़ा लगना आदि का आयुर्वेदिक समाधान और पीआरपी, जीएफसी, एचआरपी थेरेपी,  उपलब्ध करवाता है। 

वीएचसीए 1928 में वैध हुकम चंद अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया उपक्रम है, जो पिछली 6 पीढ़ी से आयुर्वेद चिकित्सा सेवा में कार्यरत है। सन 2000 से वीएचसीए में बालों की बीमारियों पर शोध करना शुरू किया है, अब वीएचसीए हेयर क्लिनिक फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से प्रसार कर रहा है, वर्तमान में वीएचसीए हेयर क्लिनिक की 18 शाखाएं है और सन 2025 तक वीएचसीए का लक्ष्य भारत मे 100 हेयर क्लिनिक बनाने का है।

Comments