करनाल न्यूज़, प्रशान्त कौशिक

  करनाल,प्रशान्त कौशिक


            जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले तथा सुपर-100 में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग मिलेगी। इससे प्रतिभावान छात्रों का डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को दो परीक्षा पास करनी होगी। लेवल एक की परीक्षा आगामी 10 फरवरी को होगी तथा लेवल दो की परीक्षा आगामी 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 के बीच होगी। लेवल एक की परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी को घोषित किया जाएगा तथा लेवल दो की परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। दोनों परीक्षाएं पास करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाएं मई से प्रारम्भ होगी। पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाईट haryanasuper100.com  र लॉगइन कर सकते है।  

--------------------------

लोक कलाकार सूचीबद्धता के लिए फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Comments

Post a Comment