Posts

Showing posts from March, 2023

ग्राम पंचायतों को रिकॉर्ड उपलब्ध करवाना ग्राम सचिव व सम्बधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी का दायित्व।

Image
  पंचायतों का रिकॉर्ड को उपलब्ध करवाने को लेकर सभी खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी दें शपथ पत्र, अन्यथा होगी कार्यवाही : उपायुक्त अनीश यादव। ग्राम पंचायतों को रिकॉर्ड उपलब्ध करवाना ग्राम सचिव व सम्बधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी का दायित्व। करनाल  31 मार्च , प्रशान्त कौशिक उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों का अब तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हुआ है, सम्बधित खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी तुरंत उपलब्ध करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायतों के रिकॉर्ड को उपलब्ध करवाने को लेकर सभी खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी उपायुक्त कार्यालय में आज ही शपथ पत्र जमा करवाना सुनिश्चित करे। उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने को लेकर एसडीएम, डीडीपीओ तथा बीडीपीओ के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास का केन्द्र बिंदु है, ग्राम पंचायतों को रिकॉर्ड उपलब्ध करवाना ग्राम सचिव व सम्बधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत...